उत्तरी सीरिया पर हमले जारी रखेंगेः अर्दोग़ान
Nov ०७, २०१६ ०८:२९ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा है कि उत्तरी सीरिया पर सेना के हमले जारी रहेंगे।
रजब तैय्यब अर्दोग़ान ने रविवार को कहा है कि तुर्की के सैनिक सीरिया के विरुद्ध अपने हमलों को तेज़ करते हुए आगामी कुछ दिनों के भीतर अलबाब नगर में घुस जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के विरुद्ध आक्रमणों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि तथाकथित आतंकवाद विरोधी अभियान की आड़ में 24 अगस्त को तुर्की के टैंक, सीरिया के हलब प्रांत के जराबलस क्षेत्र में प्रविष्ट हो गए थे।
सीरिया की सरकार ने तुर्की की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए इस देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।
टैग्स