यमनी बलों के हमले में अनेक सऊदी सैनिक ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांतों में उसके सैन्य ठिकानों पर भीषण गोलाबारी की है।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमनी बलों ने असीर व जीज़ान प्रांतों में सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर तोपख़ाने से गोलाबारी की जिसमेें कई सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गए। सऊदी अरब द्वारा यमनी जनता पर किए जा रहे निरंतर हमलों का जवाब देते हुए यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांतों में स्थित उसके सैन्य ठिकानों पर भीषण हमला किया।
यमनी बलों के एक स्नाइपर ने जीज़ान में एक सऊदी सैनिक की गोली मार कर हत्या कर दी। यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने उत्तरी यमन के अलजौफ़ प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी एजेंटों के ठिकानों पर भी तोपख़ाने से फ़ायरिंग की जिसमें अनेक सऊदी पिट्ठू हताहत व घयल हो गए। उधर यमनी महिलाओं ने मंगलवार को राजधानी सनआ में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के समक्ष एकत्रित हो कर सऊदी अरब के निरंतर अतिक्रमण और सामूहिक जनसंहार जैसे अपराधों पर अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के मौन की कड़ी निंदा की। (HN)