अमरीका और सऊदी अरब के मध्य सैन्य सहयोग में वृद्धि
सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने अमरीकी सेना की संयुक्त कमान के प्रमुख से मुलाक़ात में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग की समीक्षा की।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के रक्षामंत्री और उत्तराधिकारी मुहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने रियाज़ में अमरीकी सेना के आर्मी चीफ़ आफ़ स्टाफ़ जोज़फ़ डेनफ़ोर्ड से मुलाक़ात की। इस भेंटवार्ता में विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर सुरक्षा के संबंध में अमरीका और सऊदी अरब के मध्य संयुक्त सहयोग और समन्वय तथा मध्यपूर्व के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया।
इस मुलाक़ात में सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के आदेश पर जनरल डेनफ़ोर्ट को देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया। सऊदी अरब द्वारा अमरीका की सेवाओं के कारण वाशिंग्टन क्षेत्र में सऊदी अरब के दमन का सदैव समर्थक रहा है।
वर्ष 2009 में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सत्ता में पहुंचने के समय से अमरीका और सऊदी अरब के मध्य 115 अरब डाॅलर के हथियारों का समझौता हुआ था और इसने सऊदी अरब को अमरीका का सबसे बड़ा ख़रीदार बना दिया है। (AK)