सीरिया में अमरीकी हवाई हमला, कई आम नागरिक हताहत
उत्तरी सीरिया में अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में 16 आम नागरिक मारे गए हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, दाइश विरोधी तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने बुधवार को रक़्क़ा के निकट अलहइशा नामक गांव पर हमला किया जिसमें एक बच्चे सहित 16 आम नागरिक मारे गये।
अमरीकी गठबंधन सीरिया में बारंबार आम नागरिकों को निशाना बनाता रहा है। सीरिया से ही एक अन्य समाचार यह है कि आतंकी गुट दाइश ने रक़्क़ा और दैरिज़्ज़ूर प्रांतों में महिलाओं सहित तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
इसी मध्य सीरिया की सेना ने पश्चिमी हलब के अलहिकमा स्कूल को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया और हुम्स में मौजूद सैन्य भंडारों को अपने नियंत्रण में ले लिया।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी हलब में अपनी प्रगति जारी रखते हुए कई अन्य क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।