बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण सऊदी अरब में कई परियोजनाएं रुकीं
सऊदी अरब ने बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण 266.7 अरब डाॅलर की परियोजनाओं को रद्द कर दिया।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार है सऊदी अरब ने आर्थिक कटौती के परिप्रेक्ष्य में देश की बहुत सी परियोजनाओं को रोक दिया है। विश्व स्तर पर तेल के मूल्यों में कमी और सऊदी अरब में बजट घाटे के बाद सरकार ने 266.7 अरब डाॅलर की परियोजनाओं को रद्द कर दिया है। सऊदी सरकार के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि आय और ख़र्चे में समानता नहीं है।
वर्ष 2016 में सऊदी अरब में निर्माण कार्य सरकार की नीतियों के कारण प्रभावित रहे हैं और तेल के मूल्यों में कमी के कारण सरकार को बहुत अधिक नुक़सान उठाना पड़ा है। इसके साथ ही सरकार ने कंस्ट्रकशन का काम करने वाली कंपनियों के पैसे देने में कई महीने का समय लगा दिया।
दूसरी ओर सऊदी सरकार ने वचन दिया है कि वह जारी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक प्राइवेट सेक्टर के बचे पैसों को अदा करेगी क्योंकि तेल के मूल्यों से होने वाली आय में कमी के कारण इसको अभी तक अदा नहीं किया गया था। (AK)