यमन में सऊदी जासूसी ड्रोन को मार गिराया गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28393-यमन_में_सऊदी_जासूसी_ड्रोन_को_मार_गिराया_गया
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिमी क्षेत्र में सऊदी अरब के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०१६ १३:४७ Asia/Kolkata
  • यमन में सऊदी जासूसी ड्रोन को मार गिराया गया

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिमी क्षेत्र में सऊदी अरब के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिम में हुदैदा प्रांत के अलमहत क्षेत्र में सऊदी अरब के जासूसी ड्रोन विमान को मार गिराया। यह सऊदी अरब का दूसरा जासूसी विमान था जिसे यमन में जारी महीने के दौरान मार गिराया गया है।

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने पहली नवंबर को भी सऊदी अरब के एक जासूसी विमान को मार गिराया था। यमन की सेना ने इसी प्रकार बुधवार को दक्षिणी सऊदी अरब में जीज़ान की महरूक़ सैन्य छावनी पर नियंत्रण कर लिया जिसके दौरान कई सऊदी सैनिक मारे गये।

इसी मध्य यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने मआरिब प्रांत के सरवाह शहर में सऊदी एजेन्टों के एकत्रित होने के स्थान पर मीज़ाइल से हमला किया जिसमें कई सऊदी एजेन्ट हताहत व घायल हो चुके हैं।

 इसी प्रकार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने राजधानी सनआ के दक्षिण पश्चिम के मनाख़ा शहर में एक ट्रक और एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसमें दो आम नगारिक हताहत व 9 अन्य घायल हो गये।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार जरदान शहर पर तीन और सनजान शहर पर चार बार हमला किया। सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार सनआ के जबले तवील और बनी हशीश पर भी बमबारी की है। (AK)