यमन में मारे गए 8 सऊदी अतिक्रमणकारी
यमन के स्वयंसेवी बल के जियालों ने तइज़ प्रांत में 8 सऊदी अतिक्रमणकारियों को एक कार्यवाही में मार गिराया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, स्वयंसेवी बल के स्नाइपरों ने शुक्रवार को तइज़ प्रांत के सिलू ज़िले में सऊदी अतिक्रमणकारियों को निशाना बनाया जिसमें 8 अतिक्रमणकारी ढेर हुए।
यमन के एक सैन्य सूत्र ने कहा कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बल की स्नाइपर इकाइ के जियालों ने सिलू ज़िले में 6 और 2 अन्य को तइज़ प्रांत के ही जर्रा इलाक़े में मार गिराया।
दूसरी ओर यमनी स्वयंसेवी बलों और यमनी सेना की विशेष टुकड़ी ने शुक्रवार को ही मआरिब प्रांत के जदआन इलाक़े के जबल सुल्ब क्षेत्र में सऊदी शासन के भाड़े के सैनिकों के ठिकाने पर रॉकेट मारे। यमनी सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस कार्यवाही में कई भाड़े के सैनिक मारे गए या घायल हुए।
इस बीच अलआलम के अनुसार, यमन के लहिज प्रांत के कहबूब इलाक़े में भाड़े के सैनिकों के ठिकानों पर तोपख़ानों से कार्यवाही हुयी, जिसमें कई किराए के सैनिक मारे गए या घायल हुए।
यमन से प्राप्त एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, अतिक्रमणकारी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हज्जा प्रांत के एफ़ार और कहलान के ख़ज़ाली इलाक़े पर हमला करके, हज्जा और उमरान के बीच आम मार्ग को बंद कर दिया। (MAQ/N)