आतंकियों के ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के जियालों की कार्यवाही
हिज़बुल्लेलाह के जियालों ने सीरिया की सीमा के निकट अरसाल की पहाड़ियों पर आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों को निशाना बनाया। ज्ञात रहे कि नुस्रा फ़्रंट ने अपना नाम बदल कर फ़त्हुश्शाम गुट रख लिया है।
लेबनान के ‘जदीद’ टीवी चैनल के अनुसार, प्रतिरोध के जियालों ने शुक्रवार को अरसाल की पहाड़ियों पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही के दौरान प्रतिरोध के जियालों ने भारी हथियार और रॉकेट इस्तेमाल किए। इस कार्यवाही के दौरान नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी मारे गए।
सीरिया में संकट शुरु होने के समय से लेबनान की सीमाएं आतंकवादी गुटों के लिए हथियारों की आपूर्ति के मार्ग के तौर पर इस्तेमाल होती रही हैं, लेकिन सीरिया में आतंकवादी गुटों से संघर्ष के लिए हिज़्बुल्लाह के शामिल होने और पश्चिमी सीरिया के क़लमून पहाड़ी इलाक़े से आतंकियों के सफ़ाए के बाद, हथियारों की आपूर्ति की संभावना न्यूनतम स्तर पर पहुंच गयी है। (MAQ/N)