बहरैन में पहुंची सऊदी सैनिकों की नई टुकड़ी
बहरैन के वफ़ा इस्लामी आंदोलन ने इस देश में सऊदी अरब के सैनिकों की नई टुकड़ी पहुंचने की सूचना दी है।
मनामा पोस्ट के अनुसार, वफ़ा आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य शैख़ सय्यद मुर्तज़ा सनदी ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब की ओर से सैनिकों की नई टुकड़ी को बहरैन में जनक्रान्ति के दमन के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस देश में जनता के अधिकारों का विभिन्न शैलियों से हनन हो रहा है। शैख़ सय्यद मुर्तज़ा सनदी ने कहा कि जो भी जनता के अधिकारों का समर्थन करने की कोशिश करता है उसे जेल भेज दिया जाता है।
बहरैन के वफ़ा आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इस समय बहरैन में दसियों धर्मगुरु जेलों में बंद हैं।
ज्ञात रहे बहरैन में फ़रवरी 2011 से आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी हैं। बहरैन में जनता राजनैतिक सुधार और जनता द्वारा चुनी गई सरकार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। (MAQ/N)