बहरैन, शिया मुसलमानों पर तानाशाही सरकार के अत्याचार जारी हैं
Nov १५, २०१६ १९:१६ Asia/Kolkata
बहरैन में शिया मुसलमानों पर तानाशाही सरकार के अत्याचारों का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को आले ख़लीफ़ा शासन की एक अदालत ने अलविफ़ाक़ पार्टी के प्रमुख शेख़ अली सलमान के एक सहयोगी ख़लील मरज़ूक़ को बहरैनी शिया मुसलमानों के वरिष्ठ धार्मिक नेता शेख़ ईसा क़ासिम के समर्थन के आरोप में अदालत के सामने हाज़िर होने का आदेश जारी किया।
ग़ौरतलब है कि बहरैन की तानाशाही आले ख़लीफ़ा सरकार ने अलविफ़ाक़ पार्टी के प्रमुख शेख़ अली सलमान पर झूठे आरोपों के तहत मुक़दमा चलाकर, 2015 में चार वर्ष क़ैद की सज़ा सुनाई है, जिसे बाद में बढ़ाकर 9 वर्ष कर दिया गया।
इसी प्रकार आले ख़लीफ़ा शासन सैकड़ों मानव अधिकार कार्यकर्ताओं को निराधार आरोपों के तहत जेल की सलाख़ों के पीछे धकेल चुका है। msm
टैग्स