अंसारुल्लाह और सऊदी अरब के बीच संघर्ष विराम पर सहमति
अमरीका के विदेश मंत्री ने यमन के अंसारुल्लाह जनांदोलन और सऊदी अरब के बीच युद्ध समाप्ति के लिए सहमति की सूचना दी है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जाॅन केरी ने संयुक्त अरब इमारात की यात्रा की समाप्ति पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 17 नवम्बर से अंसारुल्लाह आंदोलन और सऊदी अरब के बीच संघर्ष विराम लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने इसी तरह इस साल के अंत तक यमन में राष्ट्रीय एकता की सरकार के गठन के विषय पर काम करने पर सहमति जताई है।
ज्ञात रहे कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों को शुरू हुए लगभग 600 दिन हो चुके हैं और इस दौरान दस हज़ार से अधिक यमनी मारे गए हैं जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार यमन युद्ध के कारण सऊदी अरब के समक्ष आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को, युद्ध विराम के लिए उसके तैयार होने का कारण बताया गया है। सऊदी अरब के वित्त मंत्री मुहम्मद जदआन ने शनिवार को कहा था कि देश अरबों डाॅलर का ऋणी हो चुका है। (HN)