लॉकहीड मार्टिन सऊदी सैनिकों को ट्रेनिंग देगी
Nov १६, २०१६ १७:०७ Asia/Kolkata
सऊदी अरब अपने सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए एक अमरीकी कंपनी से मदद ले रहा है।
बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, हाल ही में सऊदी अरब ने हथियारों का निर्माण करने वाली अमरीका की प्रसिद्ध कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ 40 करोड़ 85 लाख डॉलर का समझौता किया है।
इस समझौते के आधार पर यह कंपनी सऊदी सैनिकों को प्रशिक्षण देगी।
उल्लेखनीय है कि लॉकहीड मार्टिन विश्व में हथियारों का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।
सऊदी अरब और अमरीका के बीच सशस्त्र सहयोग 2009 में बराक ओबामा के राष्ट्रपति काल में शुरू हुआ था।
इस दौरान सऊदी अरब ने अमरीका से 115 अरब डॉलर के हथियार ख़रीदे हैं। msm
टैग्स