यमन, अंसारुल्लाह आंदोलन ने युद्ध विराम का किया स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i28969-यमन_अंसारुल्लाह_आंदोलन_ने_युद्ध_विराम_का_किया_स्वागत
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने देश में युद्ध विराम का स्वागत करते हुए कहा है कि वह राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन के लिए पूरी तरह तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१६ १७:१३ Asia/Kolkata
  • यमन, अंसारुल्लाह आंदोलन ने युद्ध विराम का किया स्वागत

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने देश में युद्ध विराम का स्वागत करते हुए कहा है कि वह राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन के लिए पूरी तरह तैयार है।

बुधवार को अंसारुल्लाह की राजनीतिक परिषद के सदस्य मोहम्मद अल-बुख़ैती ने कहा है कि सऊदी अरब ने अपने पक्ष में परिवर्तन करते हुए यमन के ख़िलाफ़ अतिक्रमण को बंद करने पर सहमति जता दी है।

ग़ौरतलब है कि 2 दिन पहले अंसारुल्लाह और सऊदी अरब ने 17 नवम्बर से युद्ध विराम पर सहमति जताई थी और कहा था कि देश में राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी। msm