यमन, 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29152-यमन_48_घंटे_के_संघर्ष_विराम_की_घोषणा
सऊदी अरब के संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी है कि रियाज़ ने यमन में 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०१६ ०८:३६ Asia/Kolkata
  • यमन, 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा

सऊदी अरब के संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी है कि रियाज़ ने यमन में 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की है।

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी ने शनिवार को रिपोर्ट दी कि संघर्ष विराम शनिवार की दोपहर से लागू होगा। सऊदी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट में दावा किया है कि अंसारुल्लाह आंदोलन की ओर से युद्ध विराम पर कटिबद्ध रहने और परिवेष्टन का शिकार क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने की स्थिति में संघर्ष विराम की अवधि में वृद्धि हो सकती है।

इस रिपोर्ट के आधार पर यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी  की ओर से सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को लिखे पत्र के आधार पर यह संघर्ष विराम लागू किया गया है। मंसूर हादी ने इस पत्र में तइज़ सहित परिवेष्टन का शिकार क्षेत्र में डाक्टरों और मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की थी।

सऊदी अरब ने एेसी स्थिति में यमन में संघर्ष विराम की घोषणा की है कि रियाज़ ने इससे पहले कई बार इस निर्धन अरब देश में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। अमरीका के विदेशमंत्री जाॅन कैरी ने मंगलवार को अबू ज़बी में घोषणा की थी कि सऊदी अरब और अंसारुल्लाह के मध्य संघर्ष विराम पर सहमति हो गयी है और संघर्ष विराम 17 नवंबर से पूरे देश में लागू होगा।

यह एेसी हालत में है कि सऊदी अरब ने हालिया दिनों में यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बारंबार हमले किए और शुक्रवार को यमनी सेना ने सऊदी अरब की सेना के हमलों के जवाब में जीज़ाान क्षेत्र के सामेता प्रांत में सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। (AK)