मिस्र का तुर्की से संबंध कम करने का फ़ैसला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29203-मिस्र_का_तुर्की_से_संबंध_कम_करने_का_फ़ैसला
मिस्र के विदेश मंत्री ने क़ाहेरा-अंकारा के बीच संबंध के स्तर में कमी आने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १९, २०१६ १९:४७ Asia/Kolkata
  • मिस्र का तुर्की से संबंध कम करने का फ़ैसला

मिस्र के विदेश मंत्री ने क़ाहेरा-अंकारा के बीच संबंध के स्तर में कमी आने की सूचना दी है।

सामेह शुकरी ने तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान की ओर से मिस्र की निरंतर आलोचना पर हैरत जताते हुए कहा कि क़ाहेरा ने तुर्क राष्ट्र व सरकार के ख़िलाफ़ किसी प्रकार की नीति नहीं अपनायी है।

मिस्री विदेश मंत्री ने अर्दोग़ान की ओर से इस आरोप पर कि क़ाहेरा ने तुर्की में विद्रोह का समर्थन किया है, बल दिया कि यह बात तुर्की के अतार्किक दृष्टिकोण का औचित्य दर्शाने के लिए पेश की जा रही है और ऐसा लगता है कि अर्दोग़ान अपनी आतंरिक व विदेशी नीति का औचित्य दर्शाने के लिए किसी रास्ते की तलाश में हैं।

पिछले हफ़्ते तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने एक बयान में अपने मिस्री समकक्ष अब्दुल फ़त्ताह सीसी पर दोबारा हमला करते हुए उन्हें विश्वासघाती कहा और सांकेतिक रूप से विद्रोही बताया।

मिस्री विदेश मंत्री ने इसी प्रकार कहा कि पिछले 3 साल में तुर्की में मिस्र का कोई राजदूत नहीं है और अगर तनाव इसी तरह जारी रहा तो क़ाहेरा अपने हितों के अनुसार हर प्रकार का क़दम उठाने के लिए आज़ाद है। (MAQ/N)