यमन, सऊदी अरब की ओर से संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन में युद्ध विराम की अनदेखी करते हुए कई क्षेत्रों पर फिर से बमबारी की है।
इर्ना की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने देश में लाग 48 घंटे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए तइज़, अलहुदैदा और हज्जा प्रांत के कई क्षेत्रों पर बमबारी की है।
इसी के साथ सऊदी युद्धक विमानों के हमलों के साथ ही सऊदी अरब के एजेन्टों ने मआरिब प्रांत के ज़िले सरवाह और ज़बूआ क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों और खेतों पर मीज़ाइल हमले किए जिसमें कई नागरिकों के हताहत व घायल होने की सूचना है।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार हज्जा प्रांत के मीदी मरुस्थल के उत्तरी क्षेत्र में अपने ही पिट्ठुओं पर ग़लती से हमला कर दिया जिसमें कई सऊदी एजेन्ट हताहत व घायल हुए हैं।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने भी सऊदी अरब और उसके एजेन्टों के हमलों के जवाब में दक्षिणी यमन की नजरान सैन्य छावनी पर ज़िलज़ाल - 3 मीज़ाइल से हमला किया। यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर एेसी स्थिति में सऊदी अरब और उसके एजेन्टों के हमले जारी हैं कि सऊदी अधिकारियों ने दावा किया है कि शनिवार की दोपहर बाद से 48 घंटे के लिए एकपक्षीय रूप से संघर्ष विराम लागू किया गया है। (AK)