इब्राहीम जाफ़री, एक तिहाई मूसिल दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29401-इब्राहीम_जाफ़री_एक_तिहाई_मूसिल_दाइश_के_क़ब्ज़े_से_आज़ाद
इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री का कहना है कि मूसिल के क़रीब एक तिहाई भाग को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१६ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • इब्राहीम जाफ़री, एक तिहाई मूसिल दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद

इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री का कहना है कि मूसिल के क़रीब एक तिहाई भाग को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया है।

सोमवार को बर्लिन में अपने जर्मन समकक्ष फ़्रैंक वाल्टर स्टायनमायर के साथ मुलाक़ात में जाफ़री ने कहा कि मूसिल में दाइश के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से इराक़ी सैन्य बलों ने महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में अब तक 1000 से अधिक तकफ़ीरी आतंकवादी मारे जा चुके हैं और क़रीब 650 को ज़िंदा पकड़ लिया गया है।

जाफ़री ने उल्लेख किया कि दाइश के ख़िलाफ़ अभियान हमारी आशाओं से भी अधिक बेहतर तरीक़े से जारी है। msm