इराक़, दाइश ने 250 कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया
Nov २५, २०१६ १७:२९ Asia/Kolkata
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अल-अंबार प्रांत में सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ की क़बायली ख़ुफ़िया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया है कि अलअंबार प्रांत में दाइश के आतंकवादियों ने आना, रवाह और क़ायम शहरों में 250 कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया है।
आतंकवादी बंधक बनाए गए लोगों को अज्ञात स्थान पर ले गए हैं।
इस बीच, दाइश ने मूसिल में अपमान जनक हार से बचने और आतंकवादियों की संख्या में हो रही कमी को दूर करने के लिए अल-हुवैज शहर के निवासियों पर गुट में शामिल होने के लिए दबाव डाला है। दाइश ने इस शहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। msm
टैग्स