अमरीका अतिक्रमण करने वाले देशों का सरग़ना है, अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29722-अमरीका_अतिक्रमण_करने_वाले_देशों_का_सरग़ना_है_अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने बल दिया है कि सऊदी अरब यमन पर सैन्य हमले में अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल न कर पाएगा, इसलिए इस जंग को ख़त्म होना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१६ १२:४९ Asia/Kolkata
  • अमरीका अतिक्रमण करने वाले देशों का सरग़ना है, अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने बल दिया है कि सऊदी अरब यमन पर सैन्य हमले में अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल न कर पाएगा, इसलिए इस जंग को ख़त्म होना चाहिए।

शनिवार को अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मोहममद अब्दुस्सलाम ने कहा कि यमन लड़ाई से सऊदी दुश्मन कोई लक्ष्य हासिल न कर पाएगा क्योंकि यमनी सेना, स्वयंसेवी बल और मीज़ाईल इकाई सऊदियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि यमन के ख़िलाफ़ जंग में सऊदी अरब बहुत दबाव में है, कहा कि यमन पर अतिक्रमण जारी रहने की स्थिति में सऊदी अरब की सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी।

अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए मस्क़त सहमति अभी भी बाक़ी है, लेकिन इसका लागू होना सामने वाले पक्ष ख़ास तौर पर अमरीका की गंभीरता पर निर्भर है। अब्दुस्सलाम ने इस बात पर बल देते हुए कि अमरीका अतिक्रमण करन वाले देशों का सरग़ना है न कि मध्यस्थ, कहा कि जब तक यमन पर सऊदी अरब का सैन्य अतिक्रमण नहीं रुकेगा, उस समय तक यमनी संघर्ष विराम समिति की सिफ़ारिश को लागू नहीं करेंगे।

अब्दुस्सलाम ने साथ ही यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि इस्माईल वल्द शैख़ के बारे में इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमनी इस्माईल वल्द शैख़ के क्रियाकलाप से राज़ी नहीं है, कहा कि उन्हें निष्पक्षता का पालन करना चाहिए। (MAQ/N)