दक्षिणी यमन में पहुंचे अमरीकी सैनिक
यमन पर सऊदी अरब और उसके पिट्ठुओं के भीषण हमलों के साथ ही कुछ सूत्रों ने बताया है कि दक्षिणी यमन में अमरीकी सैनिक प्रविष्ट हुए हैं।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी सेना की एक टुकड़ी शनिवार को दक्षिणी यमन के अदन प्रांत में प्रविष्ट हो गयी है।
इस सूत्र ने इन अमरीकी सैनिकों के अदन में प्रविष्ट होने के समाचारों की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि अमरीकी सैनिक अदन प्रांत में क्यों प्रविष्ट हुए। सैन्य सूत्रों ने बताया है कि इन सैनिकों ने अदन प्रांत के ख़ूर मोअसकर शहर में त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के प्रविष्ट होने के बाद इस शहर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पुनः पहुंचाने के उद्देश्य से यमन पर सऊदी अरब के हमलों का अमरीका सबसे बड़ा समर्थक रहा है।
अलआलम टीवी चैनल ने बताया है कि शनिवार को भी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने उत्तरी प्रांत जौफ़ के अवासीय क्षेत्रों पर दो बार अलग-अलग हमला किया। (AK)