सऊदी अरब की इच्छानुसार नहीं चलेंगेः मिस्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29848-सऊदी_अरब_की_इच्छानुसार_नहीं_चलेंगेः_मिस्र
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने कहा है कि क़ाहिरा? अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रियाज़ की इच्छानुसार काम नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २७, २०१६ १९:२५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की इच्छानुसार नहीं चलेंगेः मिस्र

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने कहा है कि क़ाहिरा? अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रियाज़ की इच्छानुसार काम नहीं करेगा।

लेबनानी समाचार पत्र अस्सफ़ीर ने रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी के हवाले से लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर क़ाहिरा, सऊदी अरब का अनुसरण नहीं करेगा।

समाचार पत्र सफ़ीर ने मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने हालिया दिनों में कुवैत नरेश सबाह अहमद जाबिर सबाह से मुलाक़ात में, सऊदी अरब और मिस्र के मध्य दो द्वीपों के मालेकाना हक़ के संबंध में पाये जाने वाले मतभेदों के बारे में मिस्री अधिकारियों पर दबाव समाप्त किए जाने की मांग की।

मिस्री राष्ट्रपति ने कहा कि रियाज को क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के बारे में कुछ लोगों के अलग दृष्टिकोणों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि मिस्र कोई छोटा देश नहीं है जो सऊदी अरब की इच्छा का अनुसरण करे।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और मिस्र के मध्य मतभेद खुलकर उस समय खुलकर सामने आ गये जब सीरिया के बारे में सुरक्षा परिषद में क़ाहिरा ने रूस के मसौदे का समर्थन किया। (AK)