क्या इराक़ में सुन्नी स्वयं सेवी बल हैं? अवश्य पढ़ें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i29947-क्या_इराक़_में_सुन्नी_स्वयं_सेवी_बल_हैं_अवश्य_पढ़ें
इराक़ की संसद में स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी को सेना में शामिल करने के प्रस्ताव के पारित होने के बाद सऊदी अरब और उसके समर्थक कुछ मीडिया हल्क़ों ने प्रोपेगैंडे आरंभ कर दिए और इस योजना को इराक़ में सांप्रदायिकता का कारण बताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २८, २०१६ १६:३० Asia/Kolkata
  • क्या इराक़ में सुन्नी स्वयं सेवी बल हैं? अवश्य पढ़ें

इराक़ की संसद में स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी को सेना में शामिल करने के प्रस्ताव के पारित होने के बाद सऊदी अरब और उसके समर्थक कुछ मीडिया हल्क़ों ने प्रोपेगैंडे आरंभ कर दिए और इस योजना को इराक़ में सांप्रदायिकता का कारण बताया।

2014 में दाइश से मुक़ाबले के लिए इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सीस्तानी के फ़त्वे के बाद स्वयं सेवीबल का गठन किया गया। इराक़ी संसद में पेश होने वाले इस प्रस्ताव का इराक़ी जनता और सरकार ने व्यापक स्तर पर स्वागत किया। इराक़ के समस्त नेताओं और धार्मिक हस्तियों ने इस योजना को इराक़ में राष्ट्रीय एकता की योजना की भूमिका बताया जबकि उप राष्ट्रपति ओसामा नुजैफ़ी सहित कुछ ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।

यह ऐसी स्थिति में है कि जब से स्वयं सेवी बल का गठन हुआ है उसमें हज़ारों की संख्या में गुट गुट करके सुन्नी समुदाय के लड़ाके और स्वयं सेवी शामिल हो चुके हैं। इराक़ी स्वयं सेवी बल में निम्न लिखित सुन्नी स्वयंसेवी गुट शामिल हैः

1- आमेरीयतुस्समूद, कमान्डर ख़मीश अलएसावी

2- दरए फ़ल्लूजा, कमान्डर माजिद अलमुहम्मदी

3- नख़वतुन्नशामी, कमान्डर शैख़ राफ़ेअ अलफ़हदावी

4- अन्नादिर सेना, कमान्डर शैख़ अब्दुर्रहीम शम्मरी

5- बयारक़ अलइराक़, कमान्डर मेक़दाद फ़ारस अलअब्दुल्लाह सबावी

6- अहरारुल फ़ुरात, कमान्डर अब्दुल्लाह जुग़ैफ़ी

7- दरउल जज़ीरा, कमान्डर मज़हर अलबैलावी

8- उत्तरी क़बाईली सेना, कमान्डर तारीक़ अलअसल

9- अलजबूर क़बाईली सेना, मुहम्मद अलजबूरी

10- शहीद उम्मइया अलजबारा गुट, कमान्डर वनिस अलजबूरी

11- ताजी गुट, कमान्डर यासीन हुसैन अलमुसलेह अलजबूरी

12- अत्तनाया गुट, कमान्डर शैख़ हम्मूद अलमयाह

13- अबू तोमा गुट, कमान्डर महदी सालेह अलजबूरी

14- सलाहुद्दीन सेना, कमान्डर एशम सबहान अलजबूरी

15- अहरार करमा गुट, कमान्डर मुहम्मद मर्ज़ी अलजमीली

16- रोमादी क़बाईली सेना, अहमद अब्दुल बैलावी

17- करमा फ़ल्लूजा सेना, कमान्डर शैख़ जुमा फ़जअ अली अलजमीली

18- अबना अलग़रबिया गुट, कमान्डर जमाल शहब अलमहलावी

19- ब्रिगेड शैख़ अली नमरावी, कमान्डर अली अब्द फ़रीह

20- क़बाईली सेना, कमान्डर सद्दाम करब अस्सरमद

21- हशद जूनूबे मूसिल, कमान्डर शैख़ नज़हान अस्सख़र अल्लहीबी

22- अक़ाबान सहराए रतबा गुट, कमान्डर शैख़ शाकिर अबू रीशा

23- अलजबूरी क़बाईली सेना, कमान्डर शैख़ ख़ालिद सबाह

24- हशद दलीम मुहामेदा, कमान्डर शैख़ कहलान अलहासूद

25- हशद तहद्दी, कमान्डर शैख़ वतबान रोमाह

इराक़ में सुन्नी समुदाय के स्वयं सेवी बलों की हर टुकड़ी में सैकड़ों लड़ाके देश की सेवा कर रहे हैं और दाइश के आतंकियों से मुक़ाबला कर रहे हैं। स्वयं सेवी बलों के बारे में इराक़ की संसद में पास किए गये प्रस्ताव की बुनियाद पर स्वयं सेवी बल, सशस्त्र सेना के प्रमुख प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के अधीन होंगे। (AK)