यमन झुकेगा नहीं , सऊदी अतिक्रमणकारियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, अब्दुलमलिक हौसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30034-यमन_झुकेगा_नहीं_सऊदी_अतिक्रमणकारियों_को_मुंहतोड़_जवाब_देंगे_अब्दुलमलिक_हौसी
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के महासचिव ने कहा है कि सऊदी अरब यमन पर अपना वर्चस्व चाहता है लेकिन यमन की जनता कभी झुकेगी नहीं और सऊदी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१६ २२:३१ Asia/Kolkata
  • यमन झुकेगा नहीं , सऊदी अतिक्रमणकारियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, अब्दुलमलिक हौसी

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के महासचिव ने कहा है कि सऊदी अरब यमन पर अपना वर्चस्व चाहता है लेकिन यमन की जनता कभी झुकेगी नहीं और सऊदी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने मंगलवार को यमन की स्वाधीनता की 49 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक संदेश जारी करके सऊदी अरब को अमरीका की ओर से प्राप्त समर्थन का उल्लेख किया और यमनी जनता से अतिक्रमणकारियों के सामने एकता की अपील की । 

उन्होंने यमन की जनता से मांग की कि वह यमन की क्रांति कमेटी के घोषणापत्र के बाद नव गठित सरकार के समर्थन में और यमन पर हमले की आलोचना में प्रदर्शन करें। 

याद रहे गत सोमवार को अन्सारुल्लाह आंदोलन और अली अब्दुल्लाह सालेह की पार्टी के समर्थन से यमन में नयी सरकार का गठन किया गया है जिसमें 42 मंत्री हैं। इस मंत्रिमंडल का नेतृत्व अब्दुल अज़ीज़ बिन हबतूर कर रहे हैं।

सऊदी अरब ने यमन के त्यागपत्र दे चुके भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता दिलाने के बहाने 26 मार्च सन 2015 से यमन पर हमले आरंभ कर रखे हैं जिनमें अब तक हज़ारों लोग हताहत और घायल हो चुके हैं। (Q.A.)