सीरिया पर इस्राईल युद्धक विमानों का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30046-सीरिया_पर_इस्राईल_युद्धक_विमानों_का_हमला
इस्राईल के युद्धक विमानों ने सीरिया के भीतर बमबारी की है। यह हमला राजधानी दमिश्क़ के निकट सीरियाई सेना के ठिकानों पर किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१६ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर इस्राईल युद्धक विमानों का हमला

इस्राईल के युद्धक विमानों ने सीरिया के भीतर बमबारी की है। यह हमला राजधानी दमिश्क़ के निकट सीरियाई सेना के ठिकानों पर किया गया।

सूचना के अनुसार इस्राईली विमानों ने दमिश्क़ के निकट अस्सबूरा के क्षेत्र में बुधवार की सुबह सेना के हथियार डिपो पर हमला किया। इसी तरह दमिश्क़ बैरूत हाइवे पर भी बमबारी की जहां कई गाड़ियों में आग लग गई।

सीरिया संकट शुरू होने के बाद इस्राईल युद्धक विमानों ने कई बार आतंकियों की मदद से सीरियाई सेना के ठिकानों पर हमले किए हैं और गोलान हाइट्स के क्षेत्र में यह हमले कई बार हुए हैं।