हैकरों का हमला, इस्राईली टीवी चैनल से प्रसारित होने लगी अज़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30049-हैकरों_का_हमला_इस्राईली_टीवी_चैनल_से_प्रसारित_होने_लगी_अज़ान
किसी भी टीवी चैनल के प्रसारण को हैक करना आसान नहीं होता लेकिन फ़िलिस्तीनी हैकरों ने इस्राईल के चैनल टू का प्रसारण हैक कर लिया और उस पर अज़ान की आवाज़ और इस्राईल विरोधी नारे प्रसारित कर दिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१६ ०९:१७ Asia/Kolkata
  • हैकरों का हमला, इस्राईली टीवी चैनल से प्रसारित होने लगी अज़ान

किसी भी टीवी चैनल के प्रसारण को हैक करना आसान नहीं होता लेकिन फ़िलिस्तीनी हैकरों ने इस्राईल के चैनल टू का प्रसारण हैक कर लिया और उस पर अज़ान की आवाज़ और इस्राईल विरोधी नारे प्रसारित कर दिए।

यह घटना मंगलवार शाम की है। दरअस्ल अवैध अधृकित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में जिसे इस्राईल का नाम दिया गया है कि इस्राईली प्रशासन ने एक क़ानून बनाया जिसके तहत अज़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस क़ानून पर अरब व इस्लामी दुनिया में भारी विरोध पाया जाता है। हैकरों ने इसी क़ानून का विरोध करते हुए इस्राईली टीवी चैनल का प्रसारण हैक करके उस पर अज़ान प्रसारित की है।

इससे पहले फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध मोर्चे ने भी इस्राईली टीवी चैनलों की फ़्रीक्वेन्सियों को हैक करके इस्राईली टीवी चैनलों से अपना संदेश जारी किया था।