91 अरब डाॅलर का ऋणि सऊदी अरब
तेल से संपन्न सऊदी अरब अब 91 अरब डालर का ऋणी हो चुका है।
सऊदी अरब के वित्तमंत्रालीय ने देश की जर्जर होती आर्थिक स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा है कि सरकार 91 अरब डाॅलर की ऋणि हो चुकी है।
इर्ना ने कुवैत की पत्रिका अलक़ब्स के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब की सरकार ने जारी वर्ष के मई से अक्तूबर के महीने में 27 अरब डाॅलर से अधिक का ऋण लिया या बांड्स छपवाए।
सऊदी अरब की सरकार ने जारी वर्ष में अपने ऋण की संख्या 73 अरब डाॅलर बताई थी। इसी मध्य अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्था "फिच" ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब को हालिया वर्षों में संयुक्त अरब इमारात, क़तर और कुवैत से अधिक बैकिंग और वित्तीय चुनौतियों का सामना है।
इस संस्था का कहना है कि सऊदी अरब के लिए बजट में 80 से 90 अरब डाॅलर की कटौती निश्चित हो गयी है। पिछले दो वर्ष में तेल के मूल्य में भारी गिरावट, यमन में सऊदी अरब के प्रत्यक्ष युद्ध और सीरिया तथा इराक़ में आतंकी गुटों के समर्थन के कारण सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौतियों का सामना है।
सऊदी अरब ने अपने बजट में कटौती के लिए अपने मंत्रियों और कर्मियों के वेतन कम कर दिए हैं। (AK)