यमनी मीज़ाइल से सऊदी सैन्य अड्डा तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30178-यमनी_मीज़ाइल_से_सऊदी_सैन्य_अड्डा_तबाह
यमन की सेना ने सऊदी अरब के जारी हमलों का करारा जवाब देते हुए सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र को निशाना बनाया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec ०१, २०१६ १६:५६ Asia/Kolkata
  • यमनी मीज़ाइल से सऊदी सैन्य अड्डा तबाह

यमन की सेना ने सऊदी अरब के जारी हमलों का करारा जवाब देते हुए सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र को निशाना बनाया।

फ़ार्स  न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र मेंं आले हम्माद सैन्य छावनी को मीज़ाइल से निशाना बनाया जिसमें छावनी पूर्ण रूप से तबाह हो गयी।

यमन की सेना के स्नाइपरों ने इसी प्रकार जीज़ान में अलकरस और दफ़ीरिया सैन्य छावनी में कई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकार यमनी की सेना और स्वयं सेवी बलों ने तइज़ और लहज दो प्रांतों में सऊदी अरब के दसियों एजेन्टों को मौत के घाट उतार दिया।

यमन की सेना ने इसी प्रकार  पूर्वोत्तरी सनआ के नेहम शहर में सऊदी एजेन्टों के हमलों को विफल बना दिया। इस कार्यवाही में सऊदी अरब के दसियों एजेन्ट मारे गये।

इसी मध्य संचार माध्यमों ने बताया है कि यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माईल वलद शैख़, इस देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी से मुलाक़ात के लिए अदन में प्रविष्ट हो गये हैं।

इस्माईल वलद शैख़ दो दिन पहले यमन का दौरा करने वाले थे किन्तु यमन की संघर्षकर्ता जनता की ओर से राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के गठन की घोषणा के बाद उन्होंने अपना दौरा विलंबित कर दिया था। (AK)