इस्राईल में पिछले वर्ष 44 हज़ार बच्चों को प्रताड़ित किया गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30193-इस्राईल_में_पिछले_वर्ष_44_हज़ार_बच्चों_को_प्रताड़ित_किया_गया
तीन चौथाई को भावनात्मक समस्याओं का सामना है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०२, २०१६ ११:४२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल में पिछले वर्ष 44 हज़ार बच्चों को प्रताड़ित किया गया

तीन चौथाई को भावनात्मक समस्याओं का सामना है।

पिछले एक वर्ष के दौरान अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में बच्चों को प्रताड़ित करने के 44 हज़ार मामले दर्ज किये गये। जायोनी शासन की “नेशनल न्यूज़” साइट की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के सामाजिक और कल्याणकारी मंत्रालय की ओर से की गयी जांच के आधार पर बच्चों को प्रताड़ित करने के लगभग 25 प्रतिशत मामले यौन उत्पीड़न और शारीरिक यातना से संबंधित हैं।

जायोनी शासन के कल्याण मंत्रालय द्वारा कराई गयी जांच इसी प्रकार इस बात की सूचक है कि इस मामले के 20 प्रतिशत बच्चों को विशेष देखरेख की आवश्यकता थी जबकि उनमें से तीन चौथाई को भावनात्मक समस्याओं का सामना है।

इसी प्रकार इस जांच से स्पष्ट हो गया है कि इन बच्चों को प्रताड़ित करने वाला हर चार में से एक उन्हीं के परिवार से था।

इस्राईल के कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2013 के आंकड़ें भी इस बात के सूचक हैं कि जायोनी समाज में भारी पैमाने पर बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है।

वर्ष 2013 में की गयी जांच के अनुसार बच्चों को प्रताड़ित करने के 50 हज़ार मामले पंजीकृत किये गये थे जिनमें साढ़े 15 हज़ार को प्रताड़ित किया गया था जबकि 6 हज़ार का यौन उत्पीड़न किया गया था।

इसी मध्य कई इस्राईली महिलाओं ने जायोनी संसद नेसेट के एक सांसद पर उनके विरुद्ध यौन शोषण का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार जायोनी संसद नेसेट का सदस्य एक प्रसिद्ध जायोनी नेता और पश्चिमी किनारे का विलय अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में कर लेने का पक्षधर है।

नैतिक दुराचार की भेंट चढ़ी इस्राईली महिला ने कहा है कि जिस इस्राईली सांसद ने उसके साथ अनैतिक कार्य किया है उसके विरुद्ध अब तक इस संबंध में भेंट- चढ़ चुकी 5 महिलाओं की गवाही को जमा किया है।

सूत्रों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस्राईली महिलाएं इस्राईली सांसदों के विरुद्ध इस प्रकार का आरोप लगा रही हैं। MM