यमन पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी, एक नागरिक की मौत
Dec ०२, २०१६ १९:०९ Asia/Kolkata
यमन के साअदा प्रांत में क़ताबिर इलाक़े में एक वाहन पर हमला करके सऊदी युद्धक विमानों ने एक नागरिक को मौत के घाट उतार दिया है।
शुक्रवार को अल-मयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार पश्चिमी यमन में अल-हदीदा शहर पर चार बार बमबारी की और आवासीय इलाक़ों को निशाना बनाया।
अलजूफ़ प्रांत के अलमतून क़स्बे पर भी सऊदी युद्धक विमानों ने बम बरसाए हैं।
उल्लेखनीय है कि यमन के फ़रारी राष्टपति मंसूर हादी को फिर से सत्ता दिलाने के बहाने सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर बमों की बारिश कर रहा है।
सऊदी अरब के हमलों में अब तक 10 हज़ार से भी अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं और 20 हज़ार से अधिक घायल हो गए हैं। msm
टैग्स