तुर्की में ज़ायोनी अपराधियों के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे पर रोक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30283-तुर्की_में_ज़ायोनी_अपराधियों_के_ख़िलाफ़_मुक़द्दमे_पर_रोक
तुर्की के एटार्नी जनरल ने कहा है कि इस्राईल के अपराधी अधिकारियों के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे का मामला हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०१६ १२:३१ Asia/Kolkata
  • तुर्की में ज़ायोनी अपराधियों के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे पर रोक

तुर्की के एटार्नी जनरल ने कहा है कि इस्राईल के अपराधी अधिकारियों के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे का मामला हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।

तुर्की के संचार माध्यमों ने बताया है कि इस देश के एटार्नी जनरल की घोषणा के अनुसार किसी को भी इस बात का अधिकार नहीं है कि इस्राईल के पूर्व सेनाध्यक्ष गाबी अशकनाज़ी और वायु सेना अध्यक्ष अलयाज़र मारूम के ख़िलाफ़, ग़ज़्ज़ा के लोगों के लिए सहायता सामग्री ले जाने वाले समुद्री जहाज़ मरमरा पर सवार लोगों के जनसंहार के मामले में मुक़द्दमा दर्ज कराए। यह एेसी स्थिति में है कि तुर्क सरकार अब तक मरमरा जहाज़ पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में मारे जाने वाले 9 राहतकर्मियों के मामले में ज़ायोनी अधिकारियों पर मुक़द्दमा चलाने पर बल दे रही थी।

 

ज्ञात रहे कि वर्ष 2010 में ज़ायोनी शासन के कमांडोज़ ने फ़्रीडम फ़्लोटिला के अंतर्गत ग़ज़्ज़ा के लोगों के लिए सहायता सामग्री ले जाने वाले समुद्री जहाज़ मरमरा पर सवार लोगों पर हमला कर दिया था जिसमें 9 तुर्क नागरिक हताहत और कई अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद तुर्की और इस्राईल के संबंध बिगड़ गए थे लेकिन कुछ समय पहले तुर्की की संसद ने इस्राईल के साथ संबंध बहाली का विधेयक पारित किया था जिस पर तुर्क जनता ने कड़ी आपत्ति की है। (HN)