सऊदी अरब और मिस्र के मध्य तनाव जारी
मिस्र के राष्ट्रपति, सऊदी नरेश से मुलाक़ात किए बिना दो दिवसीय इमारात के दौरे के बाद क़ाहिरा पहुंच गये।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के बारे में मिस्र के दृष्टिकोणों के परिवर्तित होने बाद आले सऊद शासन की नाराज़गी के बाद, इमारात के अधिकारियों ने शनिवार को एेसी हालत में मिस्र के राष्ट्रपति को अबू ज़बी हवाई अड्डे पर विदाई दी कि मिस्री राष्ट्रपति ने सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से भेंटवार्ता नहीं की।
मिस्र के राष्ट्रपति का इमारात का दौरा, दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाने और कुछ संयुक्त मामलों में आवश्यक समन्वय के लिए अंजाम पाया था।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी ने हाल ही में सीरिया, इराक़ और लीबिया की सेना के समर्थन और सीरियाई जनता के इरादों का सम्मान किए जाने पर बल दिया था जिससे सिद्ध होता है कि क़ाहिरा और दमिश्क़ के दृष्टिकोण निकट हो रहे हैं जबकि क़ाहिरा, रियाज़ से दूर हो रहा है जिससे सऊदी अधिकारी बहुत अधिक क्रोधित हैं। (AK)