यमनी सैनिकों ने 3 सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया
Dec ०४, २०१६ २१:२८ Asia/Kolkata
यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने जीज़ान और अलजोफ़ इलाक़ों में 3 सऊदी सैनिकों को मार गिराया है।
रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सुरक्षा बलों के हमले में जीज़ान के अलकरस इलाक़े में एक सऊदी सैनिक ढेर हो गया।
इसी प्रकार, अलजोफ़ प्रांत के अलमसलूब इलाक़े में यमनी सैनिकों ने दो सऊदी सैनिकों को हताहत कर दिया।
इस बीच, हज्जा प्रांत में यमनी सैनिकों ने हमला करके सऊदी समर्थक लड़ाकों को भारी नुक़सान पहुंचाया है और उनके सैन्य उपकरणों को तबाह कर दिया है।
यमनी सुरक्षा बलों के इस अभियान में दो घरों में रखे गए सऊदी समर्थक लड़ाकों के राकेटों और मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया गया। msm
टैग्स