हमास के सैन्य अभ्यास पर इस्राईल की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30439-हमास_के_सैन्य_अभ्यास_पर_इस्राईल_की_प्रतिक्रिया
इस्राईल का कहना है कि हमास का सैन्य अभ्यास, तेल अबिब की संभावित कार्यवाही से मुक़ाबले के उद्देश्य से है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१६ ०६:१४ Asia/Kolkata
  • हमास के सैन्य अभ्यास पर इस्राईल की प्रतिक्रिया

इस्राईल का कहना है कि हमास का सैन्य अभ्यास, तेल अबिब की संभावित कार्यवाही से मुक़ाबले के उद्देश्य से है।

क़ुदसोना समाचार एजेन्सी के अनुसार इस्राईल के चैनेल-2 ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधक गुट हमास के सैन्य अभ्यास की ओर संकेत करते हुए कहा है कि यह सैन्य अभ्यास, इस्राईल के संभावित आक्रमण के मुक़ाबले में स्वयं को मज़बूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस्राईल के चैनेल-2 के अनुसार इस सैन्य अभ्यास में हमास की सैनिक शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम के सदस्य भाग लेंगे।  इस रिपोर्ट के अनुसार हमास ने हालिया वर्षों में अपनी सैन्य क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से प्रयास किये हैं जिसके अन्तर्गत उसने कुछ स्वदेशी हथियार भी बनाए हैं।

ज़ायोनी शासन का यह भी कहना है कि हमास ने हालिया दिनों में सुरंगे बनाने का काम बहुत तेज़ कर दिया है जो कहीं-कहीं पर चौबीसों घण्टों जारी है।  ज़ायोनियों का कहना है कि हमास, सुरंगों को हथियार के रूप में प्रयोग करके संभावित युद्ध में इस्राईल को चोट पहुंचाना चाहता है।