फ़िलिस्तीनी संसद पर हमला
फ़िलिस्तीनी प्रशासन की पुलिस ने फ़िलिस्तीनी संसद पर हमला कर दिया।
अलक़ुद्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी प्रशासन की पुलिस ने एक फ़िलिस्तीनी सांसद को गिरफ्तार करने के लिए फ़िलिस्तीनी संसद भवन पर हमला कर दिया। फ़िलिस्तीनी सांसद नेजात अबूबक्र ने गुरुवार को बताया कि वह इस हमले पर आपत्ति दर्ज कराएंंगे।
उधर फ़िलस्तीनी संसद के उप सभापति अहमद बहर ने फ़िलिस्तीनी प्रशासन के इस क़दम की आलोचना करते हुए प्रशासन से मांग की है कि वह सांसद और फ़त्ह आंदोलन के नेता नेजात अबूबक्र के ख़िलाफ़ सारी कार्यवाहियों को रोक दे। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन, सांसदों से पूछताछ से संबंधित कानूनों का पालन करे।
उल्लेखनीय है कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन की पुलिस, ज़ायोनी शासन के लक्ष्य की परिधि में जार्डन नदी के पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फ़िलिस्तीनियों को गिरफ्तार करती रहती है। (ak)