अमरीका यमन को तबाह करना चाहता है: सालेह सम्माद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30604-अमरीका_यमन_को_तबाह_करना_चाहता_है_सालेह_सम्माद
यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के अध्यक्ष सालेह सम्माद ने कहा है कि अमरीका यमन संकट का हल नहीं चाहता बल्कि इस देश को ही नष्ट करना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१६ १६:५१ Asia/Kolkata
  • अमरीका यमन को तबाह करना चाहता है: सालेह सम्माद

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के अध्यक्ष सालेह सम्माद ने कहा है कि अमरीका यमन संकट का हल नहीं चाहता बल्कि इस देश को ही नष्ट करना चाहता है।

सालेह सम्माद ने यमन पर जारी सऊदी अरब और उसके समर्थक देशों के पाश्विक हमलों के कारण यमनी राष्ट्र और जनता के सामने मौजूद संकटों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर दुश्मन अपने लक्ष्य में सफल हो गया तो जनता की परेशानियों में भारी वृद्धि हो जाएगी।

 

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि यमन की अंतरिम सरकार दुनिया के अन्य देशों के साथ संयुक्त हितों के आधार पर अपने संबंधों में विस्तार देगी। सालेह सम्माद ने कहा कि सऊदी अरब और उसके समर्थक देशों द्वारा यमन पर जारी पाश्विक हमलों का मुक़ाबला करने के लिए इस देश की अंतरिम सरकार यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथ मज़बूत करने को अपनी प्राथमिकता में शामिल करेगी।

 

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के अध्यक्ष सालेह सम्माद ने यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवानों के साहस और बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इस देश की राष्ट्रवादी ताक़तों से अपील की है कि वे सऊदी अरब की आक्रामकता से मुक़ाबले के लिए स्वयंसेवी बलों में शामिल हो जाएं।

 

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने पिछले साल मार्च के महीने में यमन पर हवाई हमले शुरू किए थे जिनमें अब तक हज़ारों आम नागरिक मारे जा चुके हैं जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। इन हमलों में यमन का बुनियादी ढांचा तबाह हो कर रह गया है। (RZ)