पूर्वी सीरिया के 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र आतंकियों से मुक्त
सीरिया की सेना ने हलब के विभिन्न क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही जारी रखते हुए बुधवार की सुबह तक इस शहर के पूर्वी भाग के 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने बुधवार की सुबह हलब के पुराने भाग में आतंकी गुटों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया जिसके बाद आतंकी अपने हथियार और गोला-बारूद छोड़ कर दक्षिणी क्षेत्रों की ओर भागने पर विवश हो गए। इस बीच अनेक आतंकियों ने सीरिया की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद सेना ने बिना किसी रक्तपात के उत्तरी हलब के क्षेत्र पर में स्थित एक क़िले पर नियंत्रण कर लिया।
इस बीच सूचनाएं हैं कि सीरिया में आतंकी गुटों के बीच भारी मतभेद उत्पन्न हो गए हैं और हलब के विभिन्न क्षेत्रों से भागने वाले आतंकी अब इस नगर के दक्षिणी भाग में एकत्रित हो रहे हैं। उनका प्रयास है कि विभिन्न माध्यमों से हलब से अपने सुरक्षित निष्कासन को सुनिश्चित बनाएं। सीरिया की सेना इस समय हलब को आतंकियों से पूरी तरह से मुक्त कराने के लिए कार्यवाही कर रही है। (HN)