हिज़्बुल्लाह के साथ मज़बूत रिश्तों पर लेबनानी विदेश मंत्री का बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30712-हिज़्बुल्लाह_के_साथ_मज़बूत_रिश्तों_पर_लेबनानी_विदेश_मंत्री_का_बल
लेबनान के विदेश मंत्री और नेश्नल लिब्रेशन पार्टी के प्रमुख ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह के साथ मज़बूत रिश्तों को बनाए रखना, नई सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१६ १७:२५ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह के साथ मज़बूत रिश्तों पर लेबनानी विदेश मंत्री का बल

लेबनान के विदेश मंत्री और नेश्नल लिब्रेशन पार्टी के प्रमुख ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह के साथ मज़बूत रिश्तों को बनाए रखना, नई सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

जबरान बासील ने लेबनानी संसद में परिवर्तन व सुधार धड़े की साप्ताहिक बैठक के अंत पर, जनता के बीच इस्लामी प्रतिरोध की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज हिज़्बुल्लाह के साथ हमारे संबंध पहले से अधिक मज़बूत हैं और इसमें किसी प्रकार की दराड़ नहीं आएगी। उन्होंने इसी तरह सभी दलों व गुटों की उपस्थिति से लेबनान में नई सरकार के गठन पर बल देते हुए कहा कि 24 मंत्रियों वाली इस सरकार में सभी शामिल हो सकते हैं और इस सरकार का मुख्य दायित्व संसदीय चुनावों का आयोजन है।

लेबनान के विदेश मंत्री ने तकफ़ीरी आतंकियों से मुक़ाबले में लेबनानी सेना के साथ समरसता व उसके समर्थन को ज़रूरी बताते हुए कहा कि इस बैठक में नई सरकार के गठन के मार्ग में आने वाली बाधाओं, चुनाव के नए क़ानून और चुनावों के आयोजन जैसे विषयों की समीक्षा की गई। (HN)