ज़ायोनियों ने किया मस्जिदुल अक़सा का अनादर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30718-ज़ायोनियों_ने_किया_मस्जिदुल_अक़सा_का_अनादर
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में बसाए जाने वाले ज़ायोनियों ने एक बार फिर मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१६ १७:३९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों ने किया मस्जिदुल अक़सा का अनादर

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में बसाए जाने वाले ज़ायोनियों ने एक बार फिर मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोल दिया है।

बुधवार को ज़ायोनियों ने मुसलमानों के प्रथम क़िबले का अनादर किया, जिसमें इस्राईली सैनिकों ने उनकी सहायता की।

ज़ायोनी मस्जिदुल अक़सा में यहूदी धार्मिक संस्कार तेलमूदी आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मुसलमान नमाज़ियों और धार्मिक छात्रों ने अल्लाहो अकबर के नारे लगाकर इस क़दम का कड़ा विरोध किया।

यह ऐसी स्थिति में है कि जब इस्राईली सैनिकों ने बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों को मस्जिदुल अक़सा में प्रवेश करने से रोक दिया। msm