यमनः जीज़ान व असीर में 10 सऊदी सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i30727-यमनः_जीज़ान_व_असीर_में_10_सऊदी_सैनिक_मारे_गये
यमन पर सऊदी अरब की हमलों के मध्य, यमनी सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए कम से कम दस सऊदी सैनिकों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१६ २२:२८ Asia/Kolkata
  • यमनः जीज़ान व असीर में 10 सऊदी सैनिक मारे गये

यमन पर सऊदी अरब की हमलों के मध्य, यमनी सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए कम से कम दस सऊदी सैनिकों को मार गिराया है।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार यमनी सेना ने बुधवार को  सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में स्थित जीज़ान प्रान्त में अलफ़रीज़ा छावनी पर हमला करके एक सऊदी सैनिक को मार डाला। 

इसी प्रकार यमन की न्यूज़ वेबसाइट अस्सहाफ़ा के अनुसार यमनी सैनिकों ने असीर प्रान्त में अलब पास के निकट सऊदी अरब के  सीमा रक्षक बल के 6 सैनिकों को मारने में सफलता प्रान्त की।

यमनी सैनिकों ने इसी प्रकार असीर प्रान्त में अलब पास के निकट स्थित अलहेज़ार छावनी पर हमला करके एक सऊदी टैंक को तबाह कर दिया जिससे 3 सऊदी सैनिक मारे गये।

यमन के स्वंयसेवी बल और सेना ने इसी प्रकार ज़िलज़ाल-1 नामक बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी अरब के नजरान प्रान्त में तन्साब सैन्य छावनी पर हमला किया जिससे छावनी को काफी नुकसान पहुंचा। 

इस से पहले यमन के अमसीरा टीवी चैनल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि यमन के सअदा प्रान्त में  सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में एक महिला और तीन बच्चे मारे गये। 

सऊदी विमानों ने इसी प्रकार सअदा प्रान्त के ही अज़्ज़ाहिर नगर पर क्लस्टर बम बरसाए जिसमें मारे जाने वालों के बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। 

यमन पर सऊदी अरब के हमलों को बीस महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इन हमलों में अब तक ग्यारह हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हें। 

मारे जाने वालों में अधिकांश आम शहरी थे। (Q.A.)