अरब घटकों को 7 अरब डालर के विमान बेचेंगेः अमरीका
अमरीकी सरकार ने घोषणा की है कि वह अपने अरब घटकों को सात अरब डालर के विमान बेचने जा रही है।
वर्ड न्यूज़ की वेबसाइट के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी बयान में कहा गया है कि अमरीका की विमान बनाने वाली कंपनियां, अमरीका के अरब देशों के घटकों को सात अरब डालर के विमान, हैलिकाप्टर और मिज़ाइल बेच रही हैं।
यह सौदा सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात और क़तर के साथ हुआ है। सऊदी अरब को तीन अरब पांच सौ दस मिलयन डालर, संयुक्त अरब इमारात को तीन अरब पांच सौ मिलयन डालर और क़तर को 781 मिलयन डालर के अधिक के विमान और हैलिकाप्टर बेचे जाने पर समझौता हुआ है। वाशिग्टन ने इसी प्रकार मोरक्को के साथ भी 108 मिलयन डालर के टैंक भेदी मिज़ाइल बेचने की पुष्टि की है।
इसी बीच यह बात कही जा रही है कि यमन युद्ध में सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की भूमिका के दृष्टिगत अमरीका में इस विमान सौदे का विरोध भी हो सकता है।