सीरिया, तदमुर शहर बन गया दाइश का क़ब्रिस्तान
रूस के रक्षामंत्रालय ने प्राचीन शहर पालमीरा के आसपास दाइश के आतंकियों पर भीषण हवाई हमले में इस आतंकी संगठन के 300 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षामंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा है कि रूसी युद्धक विमानों ने तदमुर या पालमीरा शहर के उपनगरीय क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर 64 हवाई हमले किए जिसमें शहर के खंडहरों में दाइश के आतंकियों के छिपने के प्रयास पूरी तरह विफल हो गये।
रूस के रक्षामंत्रालय ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि सीरिया के युद्धक विमानों ने पालमीरा शहर के अभियाान में रूस के युद्धक विमानों की सहायता की, कहा कि इन हमलों के जवाब में आतंकवादियों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए प्राचीन शहर पर राकेट और मीज़ाइल से हमला करने का प्रयास किया किन्तु सीरिया और रू की सेना ने इन प्रयासों को विफल बना दिया।
रूस के रक्षामंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पालमीरा पर हवाई हमले के दौरान आतंकियों के 11 टैंक, बक्तरबंद गाड़ियां और कई गाड़ियां तबाह हुईं। (AK)