यमन की मुक्ति सरकार को विश्वास मत, ईरान ने किया स्वागत
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के अनुसार हम यमन की संसद की क़ानूनी वैधता पर बल देते हुए इस संसद की ओर से राष्ट्रीय मुक्ति सरकार को विश्वास मत देने की कार्यवाही का स्वागत करते हैं।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने यमन की संसद की ओर से इस देश की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार को विश्वास मत देने का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि कि यमनी जनता के प्रतिनिधि और राष्ट्रीय मुक्ति मंत्रीमंडल के सदस्य, युद्ध के प्रभाव को कम करने और जनता को सेवाएं प्रदान करने के संबंध में प्रभावी क़दम उठाएंगे और शांतिपूर्ण ढंग मतभेदों को दूर करने और शांति व स्थिरता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने राजनैतिक वार्ता में यमन में त्यागपत्र दे चुकी सरकार के कुछ गुटों की ओर से रुकावटें डालने पर खेद प्रकट करते हुए एक बार फिर यमनी गुटों के मध्य वार्ता की बहाली, सैन्य हमलों को रोकने और इस देश के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने पर बल दिया है।
प्रधानमंत्री अब्दुल अज़ीज़ हेब्तूर की अध्यक्षता में यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार ने संसद में विश्वासमत प्राप्त करने के बाद इस देश की प्रशासनिक ज़िम्मेदारी संभाल ली है। (AK)