अमरीका नुस्रा फ़्रंट का समर्थन करता है, रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31210-अमरीका_नुस्रा_फ़्रंट_का_समर्थन_करता_है_रूस
रूस ने कहा है कि सीरिया की वैध सरकार को गिराने के लिए अमरीका, नुस्रा फ़्रंट का समर्थन कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०१६ १३:३४ Asia/Kolkata
  • अमरीका नुस्रा फ़्रंट का समर्थन करता है, रूस

रूस ने कहा है कि सीरिया की वैध सरकार को गिराने के लिए अमरीका, नुस्रा फ़्रंट का समर्थन कर रहा है।

प्रेस टीवी के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने सर्बिया की राजधानी बिलग्रेड में इस देश के विदेश मंत्री इविका दाचिच के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि इस बात की बहुत सी मिसालें हैं जब नुस्रा फ़्रंट के आतंकी अमरीका की अगुवाई वाले गठजोड़ के हमलों से बच निकले हैं।

रूसी विदेश मंत्री ने बल दिया कि अमरीका नुस्रा फ़्रंट के ख़िलाफ़ बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

ग़ौरतलब है कि आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने अब अपना नाम बदल कर फ़त्हुश्शाम रख लिया है।

ज्ञात रहे सीरिया में मार्च 2011 से शुरु हुए संकट के समय से अनेक आतंकवादी गुट पश्चिम के समर्थन से सीरिया में सक्रिय हुए ताकि अपने समर्थकों के लक्ष्य को हासिल करें लेकिन नाकाम रहे। (MAQ/N)