पकड़ा गया दूसरों को मौत की सज़ा देने वाला दाइशी जल्लाद
सीरिया की सेना ने दाइश के उस जल्लाद को पकड़ लिया जो अपनी जान बचाकर भागने के चक्कर में था।
पूर्वी अलेप्पो या हलब में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के एक जल्लाद को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह वहां से फ़रार होना चाहता था।
यूसुफ़ फ़हद दीब नामक यह दाइशी जल्लाद, पूर्वी हलब में लोगों को मौत की सज़ा देता था।
दाइशी जल्लाद ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया कि उसके अधीन तत्व ही पूर्वी हलब में लोगों को मौत की सज़ा देते थे।
नुस्रा फ्रंट के इस जल्लाद के अनुसार, दाइश की कथित शरीया अदालत के आदेश पर बहुत से लोगों को केवल इसलिए गोली मार दी जाती थी ताकि दूसरों में डर पैदा हो।
इस बीच जैशुल फ़त्ह नामक आतंकवादी गुट के कथित शरीया जज अब्दुल्लाह अलमुहैसनी ने हलब में आतंकियों के पूरी तरह पराजित होने के बाद अपने ट्वीटर पेज को बदं कर दिया है।
हलब की आज़ादी से इस देश में आतंकियों के अपराध के घृणित पहलुओं से पर्दा हटेगा और सीरिया में आतंकवादी गुटों के अंतर्राष्ट्रीय समर्थकों का असली चेहरा सामने आएगा। (MAQ/N)