यमन के बारे में यह क्या बोल गये सऊदी नरेश!!!!
एेसी स्थिति में कि जब यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में वापस करने के उद्देश्य से यमन पर 21 महीने से जारी सऊदी अरब के जारी हैं, सऊदी नरेश ने हास्यासपद बयान देते हुए दावा किया कि रियाज़ यमन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का इरादा नहीं रखता।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने बुधवार को रियाज़ में देश की परामर्श परिषद के सातवें सम्मेलन के उद्घाटन भाषण देते हुए दावा किया कि यमन की सुरक्षा, सऊदी अरब की सुरक्षा का भाग है।
शाह सलमान ने कहा कि सऊदी अरब हर उस व्यक्ति से जो धर्म में चरमपंथ पर बल देता है, मुक़ाबला करेगा और वह विकास व प्रगति की भूमिका प्रशस्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संकटों के हर प्रकार के राजकनैतिक समाधान का समर्थन करता है।
सऊदी नरेश ने दावा किया कि सऊदी अरब दुनिया में शांति और स्थिरता की स्थापना को व्यवहारिक बनाने के लिए विश्व समुदाय के साथ सहयोग जारी रखेगा। यमन के बारे में मलिक सलमान का यह हस्यास्पद बयान एेसी स्थिति में पेश किया गया है कि सऊदी अरब यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पुनः पहुंचाने के लिए 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हमले कर रहा है जिसमें अब तक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: यमन युद्ध में भाग लेने का अर्थ, शिया मुसलमानों के साथ सैन्य टकराव: सरताज अज़ीज
सऊदी अरब ने इसी प्रकार पिछले कई वर्षों के दौरान इराक़, सीरिया, यमन सहित बहुत से क्षेत्रीय देशों में तकफ़ीरी आतंकवादियों की सामरिक व वित्तीय सहायता करके क्षेत्र की शांति और स्थिरता को बहुत आघात पहुंचाया है। (AK)