तुर्क युद्धक विमानों ने फिर सीरिया पर हमला किया
इस बात के बहुत प्रमाण हैं जो इस बात के सूचक हैंं कि तुर्की आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन करता है
सीरिया की चेतावनी के बावजूद तुर्की के युद्धक विमानों ने एक बार फिर दाइश से मुकाबले के बहाने सीरिया के हलब नगर के समीपवर्ती क्षेत्रों पर बमबारी की।
प्राप्त समाचारों के अनुसार तुर्की के युद्धक विमानों ने गुरूवार को सीरिया के हलब नगर के उत्तर में स्थित अलबाब क्षेत्र में दाइश आतंकवादियों के जमावड़े केन्द्र पर हमला करके दाइश को नुकसान पहुंचाया है।
यह उस स्थिति में है जब सीरिया की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठन अभी हाल ही में स्वतंत्र हुए हलब नगर के निवासियों को दूसरी जगहों पर स्थानांतरित करने में व्यस्त हैं। दमिश्क के अधिकारी इस देश के विरुद्ध तुर्की के हवाई और ज़मीनी हमलों की भर्त्सना करते हुए कहते हैं कि अंकारा दाइश पर हमला करने के बहाने कुर्द गुटों विशेषकर सीरिया में तुर्क विरोधी कुर्द बलों का दमन करता है।
तुर्की द्वारा दाइश के ठिकानों पर हमला करने का दावा ऐसी स्थिति में किया जा रहा है कि जब इस बात के बहुत अधिक प्रमाण मौजूद हैं जो इस बात के सूचक हैं कि तुर्की आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन करता है और इन प्रमाणों को रूसी और सीरियाई स्रोत प्रकाशित कर चुके हैं। MM