फ़िलिस्तीनियों के पथराव में 5 ज़ायोनी सैनिक घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31522-फ़िलिस्तीनियों_के_पथराव_में_5_ज़ायोनी_सैनिक_घायल
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के शाफ़ात शिविर में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सेनिकों के बीच झड़प में पांच ज़ायोनी सैनिक घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०१६ १६:०५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के पथराव में 5 ज़ायोनी सैनिक घायल

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के शाफ़ात शिविर में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सेनिकों के बीच झड़प में पांच ज़ायोनी सैनिक घायल हो गए हैं।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि शाफ़ात में ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच झड़प हुई और फ़िलिस्तीनियों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें पांच ज़ायोनी सैनिक घायल हो गए।

गुरूवार को भी ज़ायोनी सैनिक भारी संख्या में शाफ़ार शिविर में घुस गए थे जिसके बाद फ़िलिस्तीनियों से उनकी झड़पें हुई थीं और कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए थे। ज़ायोनी सैनिकों ने आंसू गैस का प्रयोग किया था।

इस बीच ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने बैतुल मुक़द्दस नगर में फ़िलिस्तीनी मकानों को गिराने का फ़ैसला किया है।