सैनिकों की बस पर हमले में 13 तुर्क सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31576-सैनिकों_की_बस_पर_हमले_में_13_तुर्क_सैनिक_हताहत
तुर्की के काएसरी नगर में तुर्क सैनिकों के वाहन पर हुए हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१६ १४:०६ Asia/Kolkata
  • सैनिकों की बस पर हमले में 13 तुर्क सैनिक हताहत

तुर्की के काएसरी नगर में तुर्क सैनिकों के वाहन पर हुए हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए।

तुर्की के काएसरी नगर में सैनिकों की एक बस को निशाना बनाकर किए गए कार बम धमाके में कम से कम 13 लोग सैनिक गए।  इस घटना में 48 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  काएसरी नगर का पुराना नाम क़ैसरिया है जो तुर्की के मध्य में स्थित है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को काएसरी नगर के अरचीस विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर विस्फोटक पदार्थ से भरा वाहन, सैनिकों को ले जा रहे वाहन से आ टकराया।  इस घटना में 13 सैनिक मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए।

इससे पहले पिछले सप्ताह इस्तांबूल में एक स्टेडियम के बाहर हुए दो आतंकवादी विस्फोटों में 44 लोग मारे गए थे जबकि 166 घायल हो गए थे।  इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी पेकेके ने ली थी।