अबूबक्र अलबग़दादी को पकड़वाने पर मिलेंगे ढाई करोड़ डालर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31684-अबूबक्र_अलबग़दादी_को_पकड़वाने_पर_मिलेंगे_ढाई_करोड़_डालर
अमरीका ने दाइश प्रमुख अबुबक्र बग़दादी के ऊपर रखी गई रक़म को बढ़ाकर ढाई करोड़ डालर कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१६ १४:५४ Asia/Kolkata
  • अबूबक्र अलबग़दादी को पकड़वाने पर मिलेंगे ढाई करोड़ डालर

अमरीका ने दाइश प्रमुख अबुबक्र बग़दादी के ऊपर रखी गई रक़म को बढ़ाकर ढाई करोड़ डालर कर दी है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि आतंकवादी गुट दाइश के प्रमुख को पकड़वाने या उसका पता बताने के लिए निर्धारित राशि बढ़ाकर ढाई करोड़ डालर कर दी गई है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार स्वयंभू ख़लीफ़ा अबूबक्र अलबग़दादी पूरी दुनिया की शांति के लिए गंभीर ख़तरा है।  उनके अनुसार मध्यपूर्व में हज़ारों की लोगों की हत्या की ज़िम्मेदारी अबूबक्र बग़दादी और दाइश पर जाती है।  अमरीका के अनुसार दाइश ने जापान, ब्रिटेन और अमरीका सहित कई देशों के नागरिकों का अपहरण करके उनकी निर्मम हत्याएं की हैं।

ज्ञात रहे कि इससे पहले अमरीका ने दाइश का पता बताने वाले के लिए एक करोड़ डालर के इनाम की घोषणा की थी जिसे बढ़ाकर अब ढाई करोड़ डालर कर दिया गया है।