पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने की सऊदी शासक से भेंटवार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31741-पाकिस्तान_के_सेना_प्रमुख_ने_की_सऊदी_शासक_से_भेंटवार्ता
पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख ने सऊदी अरब में इस देश के शासक सहित कई उच्चाधिकारियों से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१६ ०८:४८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने की सऊदी शासक से भेंटवार्ता

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख ने सऊदी अरब में इस देश के शासक सहित कई उच्चाधिकारियों से भेंटवार्ता की है।

पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी करके बताया है कि देश के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़, रक्षामंत्री मुहम्मद बिन सलमान और सऊदी अरब के सेना प्रमुख जनरल अब्दुर्रहमान बिन सालेह से अलग-अलग भेंटवार्ताएं कीं।

 सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ भेंट में पाकिस्तान में शांति की स्थापना में हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया।  इसी बीच सऊदी अरब और पाकिस्तान के सेना प्रमुखों की भेंट में रेयाज़ और इस्लामाबाद के बीच प्रतिरक्षा सहकारिता को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया गया।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान ने यमन युद्ध में सऊदी गठबंधन में भाग लेने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद से सऊदी अरब के साथ उसके संबन्धों में खटास आ गयी थी।